19 July 2026

संतलाल देवी मंदिर के आसपास नदी के बीच में फंसे लोगों को सकुशल बचाया

0
IMG-20260719-WA0262

देहरादून -संतलाल देवी मंदिर* के आसपास नदी के बीच में कुछ लोग फंस गए थे ।नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें तुरंत रेस्क्यू की आवश्यकता थी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टीम देहरादून मौके के लिए रवाना हुई।
*रेस्क्यू टीम:*
1. DVR – आकाश चौधरी
2. FM – विनोद
3. FM – भूपेंद्र
4. WFM – अंजलि
5. WFM – शालिनी

फायर सर्विस की टीम व SDRF टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया तथा मल्टी परपज रोप व थ्रो बैग व अन्य उपकरणों की सहायता से सभी फंसे हुए लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया।

*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम:*
1. सुशील पुत्र इंद्रदेव, उम्र 26 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
2. मुकेश पुत्र महादेव, उम्र 35 वर्ष, निवासी बल्लीवाला
3. प्रेम कुमार पुत्र महेंद्र, उम्र 27 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
4. रोशन गुप्ता पुत्र जनार्दन, उम्र 32 वर्ष
5. राजेश पुत्र महेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
6. पवन पुत्र इंद्रदेव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सीमा द्वार
7. सूरज पुत्र सिताई उम्र 30 वर्ष, निवासी सीमा द्वार

*मौके पर उपस्थित:*
रेस्क्यू के दौरान *सीओ मसूरी महोदय* व *थाना केंट* के पुलिसकर्मी व SI मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों द्वारा भी रेस्क्यू कार्य में काफी सहयोग प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *