कोलगाड़ की एक महिला भालू के हमले से बचने के प्रयास में पहाड़ी से नीचे गिरी,महिला की मौके पर मौत

पौडी – रिखणीखाल क्षेत्र निवासी भास्कर नौटियाल द्वारा , रिखणीखाल थाने में फोन द्वारा सूचना दी गई कि , गांव कोलगाड़ की एक महिला भालू के हमले से बचने के प्रयास में पहाड़ी से नीचे गिर गई । महिला की मौके पर मृत्यु हो गई है।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल की ओर रवाना हुए । मौके पर तहसीलदार रिखणीखाल व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि बसंती देवी (49 वर्ष ) पत्नी कलम सिंह निवासी कोलागाड़ पोस्ट ढाबखाल (रिखणीखाल ) आज निकट घास काटने जंगल गई थी । जहां पर भालू महिला के सामने आ धमका । भालू के हमले से बचने के प्रयास में उक्त महिला का पैर फिसलने से महिला पहाड़ी से लगभग 30 मीटर नीचे सड़क पर गिर गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे । मौके पर महिला के शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय कोटद्वार भेजा गया।
इस हादसे के बाद से कोलगाड़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के आतंक को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ।¸
