12 October 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 अक्टूबर को खेल अकादमी में लगेगा बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर

0
IMG-20261001-WA0041.jpg

देहरादून, 12 अक्टूबर, 2026 (सू.वि)*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल अकादमी में मा0 विधायक राजपुर श्री खजान दास की अध्यक्षता में बहुद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इसके माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले इस शिविर में सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। स्टॉल के माध्यम से आमजन को विभागीय सेवाओं की उपलब्धता, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed