27 July 2024

गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे 04 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री

0

चारधाम यात्रा –2024 : उत्तरकाशी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। 17 दिनों में श्रद्धालुओं की तादाद 2023 की तुलना में गंगोत्री में 39.55 प्रतिशत और यमुनोत्री में 48.84 प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री में अब तक कुल 4,08,837 यात्री पहुंचे हैं।

गंगोत्री धाम में इस बार 2,00,193 यात्री पहुंचे, जबकि गंगोत्री में 79186 ज्यादा और कुल 2,08,644 यात्री दश्रन कर चुके है। दोनों धामों में इस वर्ष वाहनों के आवागमन में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शुरुआती सत्रह दिनों में गंगोत्री में इस बार 18,030 और बीते साल 10,883 वाहन आये थे। जबकि यमुनोत्री में इस बार 17,036 और बीते साल 9,131 वाहन यात्राकाल के प्रारंभिक सत्रह दिनों में आये थे।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी और स्थलीय निरीक्षण में जुटे हुए हैं। यात्रा संचालन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं और धामों के साथ ही यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *