राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला देहरादून रक्तदान शिविर, 17 यूनिट रक्त एकत्र

देहरादून। राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, सुद्धोवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वीरा फाउंडेशन एवं भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सेलाकुई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पायल अरोड़ा के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार एवं सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में कुल 70 प्रतिभागियों की चिकित्सकीय जाँच की गई, जिनमें से 17 प्रतिभागी रक्तदान के लिए पात्र पाए गए। इस दौरान कुल 17 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
रक्तदान करने वालों में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनोज बिष्ट तथा विद्यार्थी अर्चना, आर्यन, निहारिका, प्राची, प्रियांशु रावत, हृदय, दिवांशु, आदित्य पांडेय, जैद, हिमांशु, आर्ची, युवांशु, प्रिया, महेंद्र और प्रियांशु नेगी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
महाविद्यालय, वीरा फाउंडेशन एवं भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सेलाकुई के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर ने स्वैच्छिक रक्तदान और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
