उत्तराखंड गलत पार्किंग के चलते कुछ देर थमा मुख्यमंत्री का काफिला Anjwaal News 18 October 2024 0 देहरादून, राजधानी देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तमाम एक्सपेरिमेंट किए जा रहे है। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुधार जा सके। जबकि शहर में पार्किंग की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं है जिसका सामना आज मुख्यमंत्री को भी करना पड़ा।। सचिवालय के उस गेट पर आज वाहन पार्क हुआ जहां से मुख्यमंत्री की आवाज आई होती है।। दरअसल आज मुख्यमंत्री के सचिवालय से बाहर निकलने वाले गेट पर आज एक वाहन पार्क किया गया । जिससे सीएम की फ्लीट निकलने में खासी परेशानी हुई ।सचिवालय निकासी द्वार पर वाहन पार्किंग किए जाने की भनक तक सुरक्षा कर्मियों को नहीं लगी और सीएम के प्रस्थान का समय भी हो गया, जिसके बाद गेट पर तैनात कर्मचारियों समेत पूरे सचिवालय में हड़कंप मच गया मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी में सवार होकर प्रस्थान के लिए तैयार हो गए लेकिन गेट न खुलने के चलते फ्लीट आगे नहीं बढ़ सकी।। आनन फानन में यातायात में तैनाद क्रेन को बुलाया गया और गेट पर खड़े वाहन को सचिवालय के भीतर ले जाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री की फ्लीट निकल सकी।। यह पहला मामला नहीं है जब गेट पर इस प्रकार की लापरवाही हुई हो इससे पहले सचिवालय के इसी गेट की चाबी गुम हो गई थी जिसके चलते सीएम को दूसरे गेट से बाहर निकलना पड़ा था इसके बाद सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई थी। माना जा रहा था कि हालातो में कुछ सुधार आएगा लेकिन हालात आज भी जस के तस ही बने है।।Post NavigationPrevious एक्शन मोड में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, 25 बीघा अवैध प्लाटिंग पर बुल्डोजर का कहर जारीNext उत्तराखण्ड में यूसीसी लागू करने के लिए कैबिनेट में जल्द तय होगी तिथि–मुख्यमंत्री धामी More Stories उत्तराखंड सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार Anjwaal News 25 October 2026 0 उत्तराखंड शांति, समृद्धि व आरोग्यता का अमृत बरसता है शरद पूर्णिमा पर Anjwaal News 25 October 2026 0 उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त Anjwaal News 24 October 2026 0 Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment *Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.