8 November 2026

मुख्यमंत्री ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

0
IMG_20261108_233711

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास लौटते समय गढ़ी कैंट क्षेत्र में सेना के जवानों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मिठाई और शुभकामनाओं के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में समर्पित हमारे सैनिकों का त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। त्योहारों के अवसर पर जब पूरा देश अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाता है, तब हमारे अनेक वीर जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनका यह समर्पण हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *