2 November 2026

9साल से बंद पडी बस सेवा को मुख्यमंत्री -पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0
IMG-20261101-WA0239

पौड़ी गढ़वाल  -श्रीनगर शहर के लोगों का करीब नौ साल का इंतजार खत्म हो गया है। लंबे समय से बंद पड़ी सिटी बस सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री -पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को 30 सीटर सिटी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रीनगर में सिटी बस सेवा वर्ष 2017 तक संचालित होती थी। इसके बाद यह सुविधा बंद हो गई थी और शहर के लोग दोबारा बस सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। महापौर आरती भंडारी ने पदभार संभालने के बाद शहरवासियों से सिटी बस सेवा शुरू कराने का वादा किया था।

महापौर आरती भंडारी ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सिटी बस सेवा शुरू होना शहरवासियों से किए गए उनके पहले वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 नई सिटी बस सेवा का नाम ‘श्रीनगर दर्शन’ रखा गया है। यह बस धारी देवी से कलियासौड़ होते हुए कीर्तिनगर पुल तक संचालित होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed