मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेश वासियों को दुर्गा पूजा की बधाई
Anjwaal News 11 October 2026 0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ मातृशक्ति के सम्मान और कन्या पूजन की परंपरा का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा दुर्गा पूजा हमारी भारतीय संस्कृति का समावेश है मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा हमें धार्मिक भावनाओं की ओर प्रेरित करती है।
