सचिन पयाल ने किया इन्कमटैक्स इंस्पेक्टर पद पर कामयाबी हासिल, क्षेत्र में खुशी की लहर

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
यंमकेश्वर पौड़ी – ग्राम फल्दाकोट के सचिन पयाल ने किया क्षेत्र का नाम रोशन उन्होंने इन्कमटैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कामयाबी हासिल की। जीवन में लक्ष्य लेकर चलने पर कामयाबी जरूर मिलती है यह मिशाल कायम करने पर सचिन ने एक मुलाकात पर बताया कि जीवन में पढ़ाई का जादा प्रेशर होता है इंटर की पढ़ाई के बाद क्योंकि इंटर तक सभी छात्र समानता से चलते हैं। लेकिन इंटर की पढ़ाई के बाद कैरियर बनाने की जो जिम्मेदारी छात्र पर पडती है वो महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा इस क्षेत्र को चुनने पर मुझे काफी मेहनत करनी पडी,जीवन के उतार चढ़ाव में पिता का साया उठने पर पढ़ाई में व्यवधान आया जिस कारण पहली बार असफलता मिली। लेकिन फिर अपने आप को संभाला और घर की जिम्मेदारी भी उठाई और दूसरी बार सफलता मिली ।अब उनका चयन इन्कमटैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हुआ। सचिन के पिता स्व. ध्यानपाल पयाल सामाजिक और सरल व्यक्ति थे, मां बाप की तपस्या का ही फल है कि आज बेटा इस मुकाम तक पहुचा। सचिन ने युवाओं से कहा एक बार कामयाबी ना मिलने पर मनोबल ना गिरायें जीवन में सफलता तभी मिलती है जब लक्ष्य बनाकर चलें। सचिन की कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
