29 October 2025

22 अक्टूबर को गंगोत्री और 23 को यमुनोत्री धाम के कपाट होंगे बंद

0
IMG-20251009-WA0160

देहरादून। चारधाम यात्रा से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को बंद किए जाएंगे। अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11:36 बजे विधि-विधान के साथ कपाट बंद होंगे।

शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव पहुंचेगी माता यमुना की गद्दी

इसके बाद 23 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीतियों के साथ माता यमुना की गद्दी शीतकालीन प्रवास के लिए खरसाली गांव ले जाई जाएगी।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की प्रतिमा को मुखबा गांव में लाया जाएगा। यहां पूरे छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

कपाट बंद होने की तारीखों की घोषणा के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपनी यात्रा पूरी कर लें, ताकि कपाट बंद होने से पहले दर्शन का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed