3 March 2026

मेयर सौरभ थपलियाल ने तलब किया स्वच्छता समितियों का रिकॉर्ड

0
IMG-20250914-WA0096

मेयर ने कहा, “हम चाहते हैं कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और जनता के सामने सभी तथ्य सही तरीके से आएं। कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

मालूम हो कि इस मामले में पहले से ही कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज है और जांच जारी है। सीडीओ की प्रारंभिक जांच में 99 ऐसे अज्ञात कर्मचारी पाए गए थे, जिनके नाम पर करोड़ों रुपये का वेतन जारी किया गया। पुलिस समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष से पूछताछ कर रही है और अब मेयर के संज्ञान में आने के बाद जांच में और तेज़ी आने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, मेयर ने इस आदेश के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहा है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और जनता के सामने सभी तथ्य स्पष्ट रूप से आएं। यह कदम नगर निगम की भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति के पालन को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *