14 February 2026

दो जुलाई को बंद रहेगा लक्ष्मणझूला बाजार

0

लक्ष्मणझूला– क्षेत्र में टिहरी और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बजरंग सेतु (Bajrang Setu) के निर्माण कार्य धीमी चाल पर स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने निर्माण तेज करने को लेकर आंदोलन का मन बनाया है। दो जुलाई को व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

लक्ष्मणझूला स्थित रानी मंदिर में व्यापारियों ने बैठक की। उनका कहना है कि कोरोनाकाल के बाद लक्ष्मणझूला पुल को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया। बजरंग सेतु भी तीन सालों में बन नही पाया। ब्रिज का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण स्थानीय व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed