30 March 2026

अमरकंटक से शंखनाद के साथ हुआ पत्रकार एकता का आगाज, दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पत्रकारों के हितों और सुरक्षा की उठी मांग

0
IMG-20260329-WA0243
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग जायज — फुंदे लाल मार्को विधायक*
पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता हे आई एफ डब्लू जे– अवधेश भार्गव राष्ट्रीय अध्यक्ष*
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे– उपेंद्र गौतम प्रदेशाध्यक्ष*
देश प्रदेश के 350 पत्रकारों ने की भागेदारी

अमरकंटक मध्यप्रदेश–श्रमजीवी पत्रकार महासंघ  (आई एफ डब्लू जे)का 144वां राष्ट्रीय सम्मेलन 28 मार्च एवं 29 मार्च 2026 को दो दिवसीय  कार्यसमिति तथा मध्य प्रदेश इकाई की बैठक माँ नर्मदा के उदगमस्थल अमरकंटक में पुष्पराजगढ़ विधायक फूंदे लाल सिंह मार्को के मुख्यातिथ्य में आयोजित हुई। सेवा आश्रम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। उद्घाटन अवसर पर जैन मुनि हिमाद्री ने अमरकंटक की पावनता का वर्णन करते हुए बताया कि यह भूमि हजारों ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है और नर्मदा पुराण में इसका विशेष महत्व वर्णित है।  जिसमें अमरकंटक नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती सिंह अनूपपुर, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम,रज्जूसिंह नेताम उपाध्यक्ष नगरपरिषद अमरकंटक , शहडोल के प्रमुख पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के प्रमुख, रामविलास शर्मा मुरैना , सत्यनारायण वैष्णव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ,रामगोपाल बंसल प्रदेश महासचिव , घनश्याम डंडोतिया प्रदेश कोषाध्यक्ष , राधाकृष्ण सिंहल प्रदेश उपाध्यक्ष, नलिनीकांत वाजपेई जबलपुर विशिष्टअतिथि के रूप में मौजूद रहे।राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा प्रदेश इकाई बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र गौतम अध्यक्ष द्वारा की  गई। प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल राणा शहडोल के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक राहुलसिंह राणा,कमलेश श्रीवास्तव,विजय उरमलिया,अरविंद द्विवेदी,शेलेन्द्र तिवारी,राजनारायण द्विवेदी, अनिल द्विवेदी मनोज सिंह अजयपाल , गणेश केवट जितेंद्र विश्वकर्मा श्रवण कुमार उपाध्याय , सुनीता सिंह, व उनकी टीम द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर व बैज लगाकर किया गया। अतिथियों का स्वागत पी. रामकृष्णन आंध्रप्रदेश,रमेश गांधी राजस्थान,दिलीप शाह राजस्थान,श्याम नाथ व अनमोल कुमार बिहार,गिरजाशंकर उत्तरप्रदेश,सुनील थपलियाल सुलोचना पयाल उत्तराखंड भरत जी व चन्द्रहाश दमोलकर गोआ,गिरिराज बंजरिया अगर मालवा,राजेन्द्र जोशी मनासा , हितेश मावलंकर मुंबई,भगवान भारद्वाज दिल्ली,अब्दुल शकूर आन्ध्रप्रदेश,अभिषेक जैन व कृष्णानंद शास्त्री ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फुंदे लाल मार्को ने सम्मेलन में सभी राज्यों से पधारे पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के जीविकोपार्जन,स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व मीडिया काउंसिल के गठन की मांग को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पूर्ण कराने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने मीडिया काउंसिल के गठन,पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों को कल्याणकारी योजनाओं स्वास्थ्य सुरक्षा और अधिमान्य पत्रकारों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता समाप्त करने और पत्रकार पेंशन योजना को सरल बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से करतल ध्वनि से पारित किया गया।मध्यप्रदेश के अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम ने अपने उदबोधन में कहाकि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ देश का पहला ट्रेड यूनियन से रजिस्टर्ड पत्रकार संगठन है जिसकी स्थापना 1950 में हुई तभी से यह संगठन पत्रकारों के हित में कार्य
कर रहा है।उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश में तेजी से संगठन का विस्तार किया जा रहा है।संगठन प्रदेश के पत्रकारों के हित में शासन द्वारा जारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों को दिलाने का काम करेगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन श्याम बिहार,गुलबहार गौरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड,रमेश गांधी राजस्थान,इरशाद खान राष्ट्रीय महासचिव , अनमोल कुमार अध्यक्ष बिहार,हितेश मलनकर महाराष्ट्र,भरत बेतकेकर गोआ,दीपक कलवड़े महाराष्ट्र,सुश्री सुलोचना पयाल उत्तराखंड स्वामी जगदिशानंद विनोद कारकेय जी ने अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत राहुल सिंह राणा ने किया।

सम्मेलन में सभी राज्यों से आये पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा,विज्ञापन निति और पत्रकारों की मान्यता संबधि मांगों को मजबूती से उठाने की मांग की। और देश के सभी राज्यों में इस बाबत पत्राचार करने की मांग भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मुख रख समस्या के समाधान करने हेतु सरकार तक बात पहुचाने की बात कही।
इससे पूर्व शहडोल में 5 किलोमीटर विशाल ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई है । राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का 5 ब्लॉकों बुड़ार, धनपुरी, अमलाई, बरगवा में पत्रकार गण  द्वारा स्वागत किया गया। अमरकंटक में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन 29मार्च को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed