24 February 2026

20 हजार रिश्वत लेते जीएसटी कर्मी गिरफ्तार

0
IMG_20250707_153832

हरिद्वार -बिजीलेंस की टीम ने जीएसटी कार्यालय में कार्यरत उपनल कर्मी प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उपनल कर्मी पुराने वेट टेक्स को निपटाने की एवज में रिश्वत ले रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री वर्ष 2021 में बंद हो चुकी है। जीएसटी लागू होने से पूर्व वर्ष 2017 के अंतिम तीन माह का वैट टैक्स विभाग द्वारा 1,76,000 रुपये बताया गया था।

इस देनदारी को समाप्त करने के नाम पर जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने एक लाख 20 हजार रुपये नकद रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने यह रकम किस्तों में देने के लिए कहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाया और 24 फरवरी को सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय के पास प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रमोद सेमवाल उपनल के माध्यम से पिछले करीब 18 वर्षों से सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 हरिद्वार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पुराने वैट मामलों के निपटान के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *