3 March 2026

औद्योगिक प्रगति के साथ रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे: सीएम धामी

0
IMG-20250710-WA0157

निवेश से स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, अर्थव्यवस्था को नई दिशा

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक में रुद्रपुर में प्रस्तावित 1 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम समयबद्ध, भव्य और प्रभावशाली हो, ताकि उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई गति और पहचान मिल सके। सीएम ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। .उन्होंने कहा कि 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। इससे प्रदेश के प्रति निवेशकों का विश्वास झलकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देगा बल्कि युवाओं के लिए हज़ारों नए रोज़गार अवसर भी उपलब्ध कराएगा। निवेश से छोटे उद्योगों, सेवा क्षेत्र, निर्माण और लॉजिस्टिक्स में तेज़ी आएगी और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। उत्तराखंड की सकारात्मक छवि और निवेश-अनुकूल माहौल देश-दुनिया के सामने और सशक्त होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक सौरभ गहरवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *