18 February 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, सीएम धामी ने किया स्वागत_

0
IMG-20250518-WA0185

देहरादून –भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज का दौरा करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में उनका रात्रि प्रवास होगा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे। जहां वह गुंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन द्वारा गुंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण करेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में ही रात्रि प्रवास करने के बाद दूसरे दिन वे वाया देहरादून दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *