5 March 2026

भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल बनी नैनीताल जिपं अध्यक्ष

0
IMG-20250819-WA0139

देहरादून/नैनीताल, 19 अगस्त : नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव के परिणाम आखिरकार आज घोषित हो गए। भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने अध्यक्ष पद पर मात्र एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर टॉस से कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट विजयी रहीं

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की दीपा दरम्वाल को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट हासिल हुए। इस बीच एक वोट को रद्द घोषित कर दिया गया।

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को बराबर वोट मिलने पर चुनाव अधिकारी ने टॉस कराया। किस्मत कांग्रेस की देवकी बिष्ट पर मेहरबान रही और वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुन ली गईं।

14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ था। कांग्रेस के पांच सदस्यों के अपहरण और गोलीबारी की घटनाओं ने माहौल गर्मा दिया था। इस कारण मतगणना तो पूरी हुई, लेकिन नतीजे कोषागार के डबल लॉक में सीलबंद कर सुरक्षित रख दिए गए।

आज (19 अगस्त) को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा की। हालांकि, कांग्रेस की ओर से चुनाव रद्द करने की याचिका पर फिलहाल हाई कोर्ट में सुनवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *