बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर मांगे 80 हजार मांगने वाले एक अवर अभियंता को रंगे हाथ पकडा

देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बिजली कनेक्शन और लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक अवर अभियंता को रंगे हाथ दबोच लिया गया।
राजधानी देहरादून में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता (JE) अतुल कुमार को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अतुल कुमार बिजलीघर पथरी बाग 33/11 के.वी. में तैनात है। उसने एक शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में नया बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत लोड बढ़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
सतर्कता टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
