3 March 2026

उत्तरांचल प्रेस क्लब में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

0
IMG-20250815-WA0309

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री कण्डारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह उन अनगिनत वीरों के बलिदान की स्मृति है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करने और देश तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का संचालन क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, सम्प्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पंकज भट्ट, मनबर सिंह रावत, संदीप बड़ोला, किशोर रावत सहित क्लब सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *