13 February 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में जनपद के 27 विद्यालयों के 290 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया

0
IMG-20260213-WA0212

रुद्रपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव प्रतियोगिता में जनपद के 27 विद्यालयों के 290 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निबंध लेखन, चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।मुख्य अतिथि रावत ने विद्यार्थियों को जीवन में मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपनाने का संदेश दिया। कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सृजनात्मक प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक चयनित छात्र एवं एक चयनित छात्रा को आगामी चरण हेतु वडनगर भेजा जाएगा। जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचालन में कार्यक्रम समन्वयक अजय रावत, मेंटर अनुराग शर्मा, श्रीदेवी तथा अजीत कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य कंचन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed