16 February 2026

एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 के ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन

0

 

देहरादून।
रविवार को होटल सॉलिटेयर में एंबेलिश मिसेज इंडिया सीजन-3 का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस ऑडिशन में 18 महिलाओं का चयन किया गया है। यह आयोजन इम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से किया गया था। जजेस के रूप में पूनम शर्मा, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, तृप्ति पंत, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, प्लेटिनम, और चारू धवन, इंबेलिश मिसेज इंडिया 2024, सिल्वर रनर-अप, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही यूके देव आनंद भी जज पैनल में शामिल थे, जिन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। आयोजक ख्याति शर्मा ने बताया की एंबेलिश महिलाओं को प्रतिभा को निखार उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करता है। बताया की अलग अलग सब टाइटल के बाद दिसंबर में इसका ग्रैंड फिनाले होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *