29 November 2026

चमोली : पीपलकोटी में शराब की दुकान के संचालक का शव फंदे से लटका मिला

0
IMG_20261129_183731

 

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पीपलकोटी चौकी को सूचना मिली कि शराब की दुकान के संचालक सुरेश कुमार अपने कमरे में हैं, लेकिन काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर दुकान के अन्य सेल्समैन, मकान मालिक और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया। कमरे के अंदर सुरेश कुमार का शव पंखे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed