हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ एक्सप्रेस बस गूलर पुल के पास 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत और 26 घायल

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ एक्सप्रेस बस गूलर पुल के पास अनियंत्रित हो गई। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण बस हादसे में नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन की मदद से खाई से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। प्रशासन ने सभी 26 घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है, जिनमें एक अज्ञात व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
घायलों में उत्तराखंड के हल्द्वानी, रुद्रप्रयाग, चमोली और ऊधमसिंहनगर के अलावा झारखंड, बिहार, असम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कोलकाता के यात्री शामिल हैं।
इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित यात्रा के लिए वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
मृतकों में-
1-पन्नू पुत्र श्री घुंघरू उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी मेखण्दी पौड़ी गढ़वाल
2- अनुज भंडारी (परिचालक) उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम बडल भवानी शिवपुरी टिहरी गढ़वाल।
3- राज राय पुत्र श्री द्वारिका नाथ राय निवासी दक्षिण नजीर पर खारला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल
4- दीपक गुप्ता उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी मध्य प्रदेश
5- राजेंद्र सिंह (ड्राइवर) उम्र लगभग 55 वर्ष पोखरी रुद्रप्रयाग
6- विक्की पुत्र श्री सेवाराम उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी मकान नंबर 309 पावर हाउस चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश
7- सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र श्री ब्रह्मानंद सिलोडी उम्र 55 वर्ष
8- विकास गुप्ता निवासी मध्य प्रदेश पता अज्ञात
9- रोहित कश्यप निवासी चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश
घायल व्यक्तियों के नाम
1-मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
2-राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
3-अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
5-अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
6-बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
7-आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
8-नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
9-राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
10-जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
11-पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
12-संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष। 13-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।
14-मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष। 15-सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
16-खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष।
17- नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष।
18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड। 19-आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष। 20-पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।
21-अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।
22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25-रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष।
