14 November 2026

नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया जागरूक

0
IMG-20261114-WA0143

देहरादून-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (NALSA) तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के अध्यक्ष / जिला जज श्री हरीश कुमार गोयल जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नालसा के DAWN अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 से 27 नवंबर 2026 तक बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में मौलाना अबुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल, बड़ा भारूवाला, क्लेमेंट टाउन, देहरादून में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गय

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की सचिव श्रीमती सीमा डुंगराकोटी जी ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्य श्री शहजाद अली जी ने सचिव महोदया का मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

शिविर के प्रारंभ में सचिव महोदया ने छात्र-छात्राओं को नशे से बचाव तथा उससे दूर रहने के उपायों के बारे में बताया। अपने संबोधन में उन्होंने बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, साइबर सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बच्चों को आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों एवं शिकायत तंत्र की जानकारी भी दी गई। सचिव महोदया ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं।

इसके उपरांत प्राविधिक कार्यकर्ता श्री हरीश रंसवाल ने बच्चों को सचिव महोदया द्वारा दी गई जानकारी को अपने जीवन एवं दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी तथा नशे के दुरुपयोग एवं उससे होने वाली हानि के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी बच्चों को विस्तार से बताया।

इसके पश्चात सचिव महोदया द्वारा विद्यालय में नशे के विरुद्ध विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। सचिव महोदया ने प्रधानाचार्य महोदय को मेडिकल किट भेंट की, जिसे पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए।

कार्यक्रम स्थल पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्प डेस्क भी लगाई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं के संबंध में प्राविधिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

कार्यक्रम के उपरांत नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया, जिसे सचिव महोदया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आसपास के क्षेत्र के लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

प्रधानाचार्य महोदय एवं शिक्षकों ने इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्राविधिक कार्यकर्ता श्री हरीश रंसवाल, श्रीमती साजिदा एवं श्रीमती अंजना रंसवाल ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कुल 275 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed