1 November 2026

देहरादून ने जीती मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

0
IMG-20261101-WA0238

देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ननूरखेड़ा में खेल महाकुम्भ-2026 और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के समापन पर जनपद देहरादून को ट्रॉफी और ₹5 लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की। वहीं, उमतवलनअं.पद पोर्टल का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड खेलभूमि के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। खेल महाकुम्भ प्रदेश में खेलों के प्रति जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। वर्ष 2017 में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से शुरू हुए इस आयोजन में पिछले वर्ष 2.20 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 3.35 लाख से अधिक हो गई है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत 32 प्रतियोगिताएं प्रदेश की 662 न्याय पंचायतों, 70 विधानसभा क्षेत्रों, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर पर आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को लगभग ₹11 करोड़ 30 लाख की पुरस्कार राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित नियमों के तहत सीधी भर्ती के पदों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया हैखेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया।

मौके पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उत्तराखंड युवा कल्याण सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, कुन्दन सिंह लटवाल, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल सुदीप्ति सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed