26 October 2026

मौसम – चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
IMG_20261026_203637

देश में चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 30 अक्टूबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और यनम में 27-28 अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है। ओडिशा में भी इन्हीं दो दिनों में और छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी यूपी, झारखंड और बिहार में 29 और 30 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा। 30 अक्टूबर को प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *