सिद्ध पीठ भुवनेश्वरी देवी मंदिर में श्रृद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर भुवनेश्वरी माता मदिर भौंन àनीलकंठ ,यंमकेश्वर ब्लाक में श्रृद्दालुओ की भीड सुबह से ही जुटनी शुरु हो गयी थी।
मंदिर प्रांगण में अलग अलग स्थानों से श्रद्धालु अपने अपने ध्वजा पताका लेकर पहुंचे । साथही मंदिर परिसर में मंडांण का आयोजन हुआ। और देवी के पश्वाओं ने जागर के साथ मां का आह्वान किया।
शारदीय नवरात्रि के इस बेला पर सिधपीठो पर भीड देखने को मिली। और श्रृद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कन्या पूजन के साथ ही दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर श्रृद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। साथ ही मेले के आयोजन भी हुये।
अपनी परंपरा सहेजे आज इस तरह के आयोजन अपने इतिहास को जिन्दा रखते हैं।
