20 August 2026

प्रो नीतिका कौशल को मिला “आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2026

0
IMG-20260620-WA0101(1)

देहरादून, 20 जून 2026
प्रो. नीतिका कौशल, प्रोफेसर, नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, रस बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून को शिक्षा, अनुसंधान, अकादमिक उत्कृष्टता एवं संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “एआई इनोवेशन्स इन हेल्थ केयर : शेपिंग द फ्यूचर ऑफ विकसित भारत – 2047” के दौरान प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन सोसायटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च (SHER) द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों के सहयोग से किया गया, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
प्रो. नीतिका कौशल नर्सिंग शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वर्तमान में वे नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्थान शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों, छात्र विकास एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
अपनी उत्कृष्ट सेवाओं एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रो. कौशल को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें ग्लोबल वूमेन आइकॉन्स अवार्ड 2025, स्वामी विवेकानंद अचीवर्स प्राइड अवार्ड, देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार, भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026, वूमेन लीडरशिप इन हेल्थकेयर एजुकेशन अवार्ड, बेस्ट टीचर अवार्ड तथा वूमेन इंस्पिरेशन अवार्ड प्रमुख हैं।
बाल स्वास्थ्य नर्सिंग की विशेषज्ञ प्रो. नीतिका कौशल ने किशोर स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा, जीवनशैली संबंधी रोगों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उल्लेखनीय शोध कार्य किए हैं। उनके अनेक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने शोध पद्धति, डेटा विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुसंधान तथा अकादमिक लेखन से संबंधित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं, सम्मेलनों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई है।
प्रो. नीतिका कौशल की यह उपलब्धि नर्सिंग शिक्षा, अनुसंधान एवं महिला नेतृत्व के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह सम्मान उनके वर्षों के समर्पण, कठिन परिश्रम, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं शोध के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि न केवल नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रस बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उत्तराखंड की नर्सिंग शिक्षा एवं अनुसंधान जगत के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रो. नीतिका कौशल ने इस उपलब्धि को अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों, परिवार तथा संस्थान को समर्पित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा, अनुसंधान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed