15 May 2026

टिहरी के थत्यूड इलाके में बारिश से तबाही

0
IMG_20260515_203540

धनौल्टी: टिहरी जिले थत्यूड़ इलाके के थान भवान के पास बिलौंदी पुल बाजार पर अचानक बारिश होने से नाला उफना गया. जिससे भारी मात्रा में मलबा और बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मलबा घुसने कसे कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. वहीं, मलबा आने से उत्तरकाशी-सुवाखोली-देहरादून मार्ग बंद हो गया. जिससे वाहनों की कतार लग गई.

जोरदार बारिश के साथ आया मलबा: जानकारी के मुताबिक, आज यानी 15 मई को शाम करीब साढ़े 3 बजे के आसपास जोरदार बारिश हुई. जिससे बिलौंदी में नाला उफना गया. जिसके चलते बिलौंदी बाजार में छतों से पानी दुकानों के अंदर जा घुसा. साथ ही दुकानों के आगे मलबे का ढेर जमा हो गया. बारिश और मलबे से कुलवीर सिंह नकचवाल के भवन एवं दुकान को भारी नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed