जोशीमठ पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

ज्योतिर्मठ–राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर/आधारभूत पाठ्यक्रम (बी. ए./ बीएससी/ एम. ए. ) की आगामी परीक्षा के सफल संपादन के संबंध में आज प्राचार्य कक्ष में प्राचार्य डॉ. जी. के. सेमवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में विस्तार से परीक्षा को कुशलता से संचालित करने के लिए विभिन्न तैयारियों पर व्यापक चर्चा हुई।
परीक्षा समिति के डॉ. किशोरी लाल द्वारा सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के संचालन सम्बंधी विभिन्न नियमों की पढ़कर जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. सेमवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का निष्पादन करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने परिक्षार्थियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे परीक्षा सम्बंधी विभिन्न सूचनाओं के लिए परीक्षा विभाग और महाविद्यालय के सूचना पट्ट को नियमित रूप से विजिट करते रहे। डॉ. सेमवाल ने कहा कि विभिन्न विषयों की परीक्षा संबंधी डेट शीट आदि महत्वपूर्ण जानकारियां विश्वश्विद्यालय की वेबसाइट https : www.sdsuv.ac.in पर उपलब्ध हैं। बैठक में सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे
