13 May 2026

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुहेड के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर

0
IMG_20260513_180157
चमोली: चारधाम यात्रा अपने चरम पर हैं. चारों धामों में प्रतिदिन दिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. साथ ही आये दिन दुर्घटनाओं की सूचना भी सामने आ रही हैं. आज बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुहेड के पास बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया.

दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे यात्रा मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में जुट गई. दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी मशीन मंगवाई गई. जिसके बाद बदरीनाथ हाईवे पर यातायात सुचारू किया गया.

बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था. यात्रियों ने कहा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था. कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी. उन्होंने पुलिस प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि बस तीर्थयात्रियों को हरिद्वार से बदरीनाथ धाम लेकर जा रही थी. ट्रक कर्णप्रयाग की ओर आ रहा था. इस दौरान चमोली जनपद के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुहेड के समीप यह हादसा हो गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed