देहरादून। तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों का कहर देहरादून के मोहोब्बेवाला क्षेत्र में लगातार बना हुआ है, यहां पर रोड एक्ससीडेंट का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जिससे इस रोड पर भय का माहौल बना हुआ है। आज भी करीब 06.50 बजे मोहब्बेवाला वाला के पास दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
पुलिस के अनुसार मौके परजानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि आशा रोड़ी की तरफ से ट्रक संख्या HR58 E5306 के द्वारा होटल शिवा कॉन्टिनेंटल मोहब्बेवाला से यू टर्न ले रहे कार संख्या UK 07 FU3090 मारुति इग्निस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार चालक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने बताया ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। कार चालक को 108 के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
उक्त दुर्घटना में ट्रक चालक जुनैद पुत्र दिलशाद निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ट्रक का अगला हिस्सा पिचक जाने के कारण ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया, जिसको काफी प्रयासों से कोतवाली पटेल नगर पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीमों द्वारा 02 जेसीबी और 02 हाइड्रा की मदद से रेस्क्यू कर सकुशल ट्रक से बाहर निकाला गया।
इसके बाद इलाज के लिए हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त दुर्घटना के कारण मोहब्बेवाला में यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस द्वारा सुचारु कर दिया गया है