9 April 2026

जोशीमठ पीजी कॉलेज में हिंदी, संस्कृत और सैन्य विज्ञान विज्ञान की प्रतियोगिताएं संपन्न

0
IMG-20260409-WA0084

 

ज्योतिर्मठ–उच्च शिक्षा के युवाओं में रचनात्मक कौशल और आलोचनात्मक दृष्टि का विकास करने के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के हिंदी विभाग, संस्कृत विभाग और सैन्य विज्ञान द्वारा आई. क्यू. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय परिषद के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । निबंध प्रतियोगिता का विषय था – ‘उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं उपाय’ । संयुक्त निबंध प्रतियोगिता में तीनों विभाग के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से प्रथम स्थान बी.ए.द्वितीय सेमेस्टर के छात्र देव ने , द्वितीय स्थान बी ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा रिया ने तथा तृतीय स्थान बी ए षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा दीपशिखा ने प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के डॉ. पवन कुमार और डॉ रणजीत सिंह मार्तोलिया तथा राजनीति विज्ञान के डॉ. शैलेन्द्र सिंह रावत द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन किया गया।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. किशोरी लाल, संस्कृत विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. नवीन पंत एवं सैन्य विज्ञान के विभाग प्रभारी डॉ. जी. के. सेमवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *