6 April 2026

समाजशास्त्र विभाग ने आयोजित की विभागीय प्रतियोगिता

0
IMG-20260406-WA0040

 

ज्योतिर्मठ—

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के समाजशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का विषय “सामाजिक असमानता और मानव गरिमा का संबंध” निर्धारित किया गया था, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रासंगिक एवं विचारोत्तेजक रहा। प्रतियोगिता में विभाग के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने सामाजिक असमानता के विभिन्न आयामों तथा मानव गरिमा पर उसके प्रभाव को गहराई से विश्लेषित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे—
प्रथम स्थान: रिया (द्वितीय सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: प्रभा (द्वितीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: सचिन (चतुर्थ सेमेस्टर)
निर्णायकों में संस्कृत विभाग से डॉ. नवीन पंत , इतिहास विभाग से डॉ. रणजीत सिंह मर्तोलिया और हिंदी विभाग से डॉ. किशोरी लाल सम्मिलित रहे। इन सभी ने निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाया। समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धीरेंद्र सिंह और डॉ. राहुल मिश्रा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी निर्णायकों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *