29 March 2026

सुद्धोवाला में मनुर्भव ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

0
IMG-20260329-WA0231

देहरादून।

स्वैच्छिक संस्था “मनुर्भव” तथा ग्राम सभा सुद्धोवाला के तत्वावधान में रविवार को सुद्धोवाला के बहुउद्देशीय भवन (आंगनवाड़ी केंद्र) में *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* का आयोजन किया गया। महंत इंद्रेश अस्पताल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में शारीरिक स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद परीक्षण, नेत्रदान संबंधी जानकारी प्रदान किए जाने के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरण भी किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डा. पुष्किन पोखरियाल (MBBS, MS) एवं उनकी टीम ने मनोयोग से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह शिविर प्रातः 10 बजे शुरू हुआ और सायं 5 बजे तक चला। सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस क्षेत्र में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था।
‘मनुर्भव’ संस्था की संस्थापक डॉ. गिरिबाला जुयाल ने बताया कि ग्राम प्रधान श्रीमती निधि गैरोला तथा दिनेश गैरोला ने पूरा सहयोग किया। शिविर के संयोजक कैप्टन (रि.) अनिल पोखरियाल थे। उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए मनुर्भव की टीम ने उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed