21 March 2026

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने बिखेरे जलवे

0
IMG-20260321-WA0193

देहरादून।फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2025 के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने जलवे बिखेरे। न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित इस फिनाले में जब प्रतिभागी मंच पर आए तो उन्होंने अपनी मनमोहक रेंपवॉक से सबका दिल जीत लिया।

सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शनिवार को आयोजित इस ग्रैंड फिनाले में 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहले राउंड में प्रतिभागी इंडियन यानी कि साड़ी पहन कर आई। जबकि दूसरे राउंड में उन्होंने इवनिंग गाउन में रैंप वॉक की और जजेज के सवालो के जवाब दिए। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 सब-टाइटल के भी कांटेस्ट हुए। जिनमें जिनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटिफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटिफुल आइज शामिल रहे। इन सभी के विनर्स की घोषणा ग्रैंड फिनाले के दिन ही की गई। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के रूप में चुनी जाएंगी और मुंबई में आयोजित होने वाली फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया गया है।

वहीं प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की इंडियन एथनिक कॉस्ट्यूम को ऋचा एहलावत की छाप क्रिएशन द्वारा डिजाइन किया गया था, जबकि इवनिंग गाउन रुचिका गोयल और अपराजिता गोयल द्वारा तैयार किए गए थे।
जजेज की भूमिका में मुंबई से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल
और मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन की ब्रांड और ऑपरेशन हेड नताशा ग्रोवर,मिस दीवा फाइनलिस्ट 2020 शिवांगी शर्मा, फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2022 ऐश्वर्या बिष्ट, लक्ष्मी ज्वैलर्स के ऑनर मंदीप सिंह उपस्थित थे।शो की कोरियोग्राफी जैज पुष्कर सोनी द्वारा ने की, जबकि इवेंट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी हिमानी रावत, अनन्या भंडारी और राहुल छाबड़ा ने निभायी।
कोरियोग्राफर जैज पुष्कल सोनी ने प्रतिभागियों को ग्रूम करने के लिए काफी मेहनत की।प्रतिभागियों की स्टाइलिंग प्रियादिति सिंधी ने की। मिस इंडिया टीम के बेनेट नाथन की ओर से ऑफिशियल जानकारी दी गई कि फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का आयोजन फेमिना मिस इंडिया के लाइसेंसी सिनमिट कम्यूनिकेशंस द्वारा किया गया। इस आयोजन में आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल की ओर से विशेष सहयोग किया गया। साथ ही लक्ष्मी ज्वैलर्स, न्यू इरा मॉडलिंग फोटो स्टूडियो, औरा हाइट्स, जेबीसीसी लाउंज, औरा दून लेज़र होटल, एलोरास मेल्टिंग मुमेंट्स, एडोन, पेटअल्स, रोमियों लेन, ओंकार प्रिंटर्स और सेंट्रियो मॉल का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *