एम एलए शिव अरोड़ा जी ने पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रपुर में फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ4एस) कार्यक्रम का उद्घाटन किया

रुद्रपुर, 12 फरवरी 2026: एमएलए शिव अरोड़ा जी ने पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में फीफा के फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ4एस) कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम फीफा, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ), और जेएनवी की संयुक्त पहल है।
इस अवसर पर, एमएलए शिव अरोड़ा जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उल्लेख करते हुए शिक्षा में खेलों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक फुटबॉल भी बच्चों को खेल में शामिल होने और खेलने के लिए वास्तविक जुनून विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। जिले भर के 144 स्कूलों में लगभग 2032 फुटबॉल वितरित किए जाएंगे, जिससे फुटबॉल में भागीदारी बढ़ेगी और छात्रों के बीच एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित होगी।
प्राचार्या कंचन जोशी ने एमएलए अरोड़ा का स्वागत किया और शिक्षा में खेलों के योगदान पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।
एमएलए अरोड़ा ने विद्यालय में दो टीमों के बीच एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का भी शुभारंभ किया।
विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।मंच संचालन श्री विनीत कुमार मिश्रा एवं डॉ अनुराग शर्मा जी ने किया। स्टेज सजा श्री कुलदीप सिंह,श्रीमती वंदना एवं सुश्री सोनम एवं सुशीला जोशी एवं श्री अजीत कुमार ।शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक श्री के एस पांगती और श्रीमती कमला परवाल ने मैच का आयोजन किया। इस मौके पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
